Nightfall Cause: क्या आप भी नाईट फॉल की समस्या से है परेशान? आखिर क्यों होता है ऐसा; यहां जानें इसे रोकने के उपाय
Nightfall Cause: अक्सर देखा जा रहा है कि आज की नौजवान युवा पीढ़ी नाईट फॉल की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं, जिसको आम भाषा में स्वप्नदोष भी कहा जाता है। यह समस्या ज्यादातर पुरुषों में ही देखने को मिलती है। बता दें कि स्वप्नदोष (नाईट फॉल ) ज्यादातर नींद के दौरान गंदे सपने आने के कारण होता है।
इस स्थिति में व्यक्ति को नींद के दौरान गंदे सपने आते हैं, जिसके बाद उनका नींद के दौरान ही वीर्य लीक हो जाता है। जिसके बाद व्यक्ति को काफी थकान और कमजोरी महसूस होती है। कुछ लोग कभी-कभी, तो कुछ सामान्य से अक्सर इस समस्या का सामना करते हैं। किशोरों के साथ यह अधिक देखने को मिलती है।
स्वास्थ्य को करता है प्रभावित
अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को लगातार नाइट फॉल हो रहा है, तो क्या यह उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है? या इससे शरीर में कमजोरी भी आ सकती है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. DY पाटिल मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर, पुणे" के प्रोफे. डॉ अनु गायकवाड (MBBS, MD MED, Physician, Diabetologist) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
क्या नाईट फॉल से शरीर में आती है कमजोरी ?
अगर किसी को सप्ताह में एक से दो बार नाईट फॉल की दिक्कत हो रही है, तो इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। यह शरीर की एक नैचुरल प्रक्रिया है और पुरुषों में बहुत सामान्य है। यह तक तक सामान्य है, जब तक कि किसी व्यक्ति बार-बार और लगातार इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
आयुर्वेद के अनुसार, नाईट फॉल की समस्या शरीर में पित्त दोष यानी गर्मी के बढ़ने के कारण होती है। इसके अलावा, जब कोई व्यक्ति सेक्सुअल गतिविधियों से लंबे समय तक दूर रहता है, तो भी यह समस्या देखने को मिल सकती है। क्योंकि इस स्थिति में आपके शरीर मे शुक्राणुओं की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाती है और स्वप्नदोष की माध्यम से यह बाहर निकलते हैं।
इससे आपको कुछ समय के लिए शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन यह अस्थाई होती है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को लगातार और बार-बार यह समस्या हो रही है, तो उन्हें ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह कुछ मामलों किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है।
नाइट फॉल रोकने के लिए क्या करें?
1. अगर हस्तमैथुन न करें
2. अच्छी डाइट लें और ज्यादा गर्म तासीर वाले फूड्स के सेवन की बजाए ठंडी तासीर वाले फूड्स का सेवन करें।
3. सोने से पहले मेडिटेशन और योग का अभ्यास करें।
4. ज्यादा पोर्न देखने से बचें।
5. बिस्तर पर जाने से पहले नहाएं।