Microsoft Server Down: आफत बनी माइक्रोसॉफ्ट में खराबी, इस बड़े न्यूज का प्रसारण बंद

Microsoft Server Down: ब्रिटेन के प्रसिद्ध स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण बंद हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी की वजह से चैनल में काम नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी के चलते ऑस्ट्रेलिया के ABC चैनल में भी परेशानी आ रही है। सिंगापुर में एयरपोर्ट पर मैनुअल चेक-इन शुरू किया गया है। तुर्किए और स्पेन में भी विमान सेवाएं प्रभावित है। ब्रिटेन में रेल सेवाओं पर भी इसका असर दिख रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उनका आउटेज लगभग शाम 6 बजे ET से शुरू हुआ, जिसमें उनके कुछ ग्राहकों को सेंट्रल यूएस क्षेत्र में कई Azure सेवाओं के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ा। Azure एक क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है जो एप्लिकेशन्स और सेवाओं के निर्माण, परिनियोजन और प्रबंधन के लिए सेवाएं प्रदान करता है।