Seema Haider Detained: सीमा हैदर हिरासत में...घर से उठाकर ले गई यूपी ATS की टीम
Jul 17, 2023, 15:52 IST

Seema Haider Detained: सीमा और सचिन की लव स्टोरी इस समय खूब सुर्खियों में बनी हुई है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने हिंद से रिश्ता जोड़कर भारत से लेकर पाकिस्तान तक सनसनी फैला दी है। इन दोनों की इस ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के स्थानीय मीडिया से लेकर अंतराष्ट्रीय मीडिया तक खूब चर्चे हो रहे हैं। वहीं इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें सीमा हैदर को यूपी ATS पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। सीमा हैदर को ATS कहां लेकर गई है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि सीमा के घर के बाहर ATS के अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात थे। ATS जब सीमा हैदर को ले जा रही थी तो गली के अंदर मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी गई थी। यहां की रहने वाली है सीमा बता दें सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार उसकी शादी गुलाम रजा के साथ 2014 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। वह वहीं से सीमा को पैसे भेजने लगा। बकौल सीमा 2019 के बाद वह कभी घर वापस नहीं लौटा। PUBG के जरिये बढ़ा प्यार इसी बीच साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के जेवर के एक गांव में रहने वाले सचिन से हो गई। दोनों में का अफेयर हो गया। इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस के जरिए भारत आई और नोएडा में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही। राज खुला तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।