Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से किया ऐसा काम, हर कोई करने लगा तारीफ; मामला जान आप भी कहेंगे- गजब
Jun 25, 2023, 14:01 IST

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आज हर कोई जनता है। आए दिन वह चर्चा में बने रहते हैं। आज उनके दरबार में हजारों में भीड़ जमा हो जाती है। वहीं हाल ही में मध्य प्रदेश के बड़वानी के पश्चिम निमाड़ में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। यहां हजारों श्रद्धालु बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में पहुंचे, दूसरी ओर बारिश ने भी अपना पूरा जोर लगाया लेकिन बावजूद इसके श्रद्धालु पंडाल में डटे रहे। रात 11 बजे इसके बाद दरबार शुरू हुआ। इसी दौरान एक हैरान करने वाला वाकया हुआ जिसे देख हर कोई दंग रह गया। मौसम की खराबी के चलते बड़वानी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगातार लेट हो रहा था। बताया जा रहा है कि तय समय के मुताबिक शाम 5 बजे इस दिव्य दरबार कि शुरुआत होनी थी। लेकिन बारिश के कारण बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर वहां नहीं पहुंच सके। रात 11 बजे आखिरकार जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे, इसके बाद आधी रात में ही दिव्य दरबार चला।