Weather Update: हरियाणा वालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत! इस तारीख से पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश; अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के सक्रिय होने से वीरवार को 10 जिलों में बारिश देखने को मिली, जबकि उत्तर और दक्षिण हरियाणा में आज भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में 5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और 21 और 22 को पूरे प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मानसून के बीच लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार जुलाई तक राज्य में 138 MM बारिश होती है, लेकिन अभी तक 90.3 MM ही हुई है, जो कि 35 फीसदी कम आंका गया है। हरियाणा के 17 जिलों में कम बारिश हुई है। इनमें से 11 जिलों में सामान्य से कम और 6 जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन में उत्तर हरियाणा के हर जिले में बारिश हो सकती है। वहीं 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।