Haryana Weather Update : हरियाणा के इन चार जिलों में भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Jul 18, 2023, 06:26 IST

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज फिर एक बार मौसम में बदलाव हो चुका है। आज सुबह से ही हरियाणा के कई इलाकों में बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इसको लेकर पहले ही बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश की सम्भावना है। हरियाणा में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के चार जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि वैसे तो हरियाणा के बाढ़ग्रस्त 12 जिलों में से नदिया नालों में पानी का स्तर कम हो चूका है। लेकिन अभी घग्गर नदी दो जिलों में लगातार कहर बरपा रही है। हरियाणा में सिरसा के मीरपुर व सहारणी के पास नदी का बांध तीन जगह से टूट गया। इससे 16 और गांवों की 5 हजार एकड़ फसल में पानी फैल गया। 48 घंटे में नदी का बांध 6 जगह से टूट चुका है। इससे कुल 24 गांवों की 8 हजार एकड़ से ज्यादा फसल डूब चुकी है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ रही है। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।