Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में कल होगी झमाझम बरसात! बाढ़ग्रस्त 9 जिले भी अलर्ट पर, रेलवे ट्रैक टूटने से 16 ट्रेनें रद्द
Jul 17, 2023, 20:12 IST

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल फिर एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट के अनुसार 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इसको लेकर पहले ही बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कल महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश होगी। 16 ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द वहीं भारतीय रेलवे द्वारा 16 ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं, जबकि 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रितिका वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के कारण अंबाला डिवीजन में 70 से अधिक जगहों पर रेलवे ट्रैक टूट गया है। जानकारी के मुताबिक सरहिंद-रोपड़-नांगल बांध-दौलतपुर चौक, अंबाला-चंडीगढ़-कालका, चंडीगढ़-साहनेवाल, सहारनपुर-अंबाला और राजपुरा-बठिंडा को काफी नुकसान हुआ है। जिसके कारण कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं। दूसरी तरफ हरियाणा में पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक करीब 5 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद होने की खबर है। इसके साथ ही अरबों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। अनगिनत पशु भी इंसानों के साथ साथ बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं, नुकसान का अभी आकलन भी नहीं किया जा सकता। बाढ़ के बाद अंबाला समेत हरियाणा के कई जिलों में आई त्रासदी से बहुत से लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं बाढ़ के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके अंबाला जिला प्रशासन द्वारा सरकार को सौंपी जा रही है। अंबाला में नष्ट हुई सबसे ज्यादा फसल ऐसा कहा जा रहा है कि बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा फसल अंबाला में नष्ट हुई है। किसानों के खेतों में अभी भी पानी खड़ा हुआ है। अंबाला में धान के साथ साथ गन्ने की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर कुरुक्षेत्र के किसानों ने धान की पनीरी बोने की तैयारी में जुट गए है। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।