Movie prime

Haryana Flood: हरियाणा के इन जिलों में बाढ़ के कारण 5 लाख एकड़ फसल बर्बाद! अब चढूनी ग्रुप के इस आह्वान से किसानों को होगा लाभ; जानें कैसे

 
Haryana Flood: हरियाणा के इन जिलों में बाढ़ के कारण 5 लाख एकड़ फसल बर्बाद! अब चढूनी ग्रुप के इस आह्वान से किसानों को होगा लाभ; जानें कैसे
Haryana Flood: हरियाणा में पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक करीब 5 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद होने की खबर है। इसके साथ ही अरबों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। अनगिनत पशु भी इंसानों के साथ साथ बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं, नुकसान का अभी आकलन भी नहीं किया जा सकता। बाढ़ के बाद अंबाला समेत हरियाणा के कई जिलों में आई त्रासदी से बहुत से लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं बाढ़ के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके अंबाला जिला प्रशासन द्वारा सरकार को सौंपी जा रही है। अंबाला में नष्ट हुई सबसे ज्यादा फसल ऐसा कहा जा रहा है कि बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा फसल अंबाला में नष्ट हुई है। किसानों के खेतों में अभी भी पानी खड़ा हुआ है। अंबाला में धान के साथ साथ गन्ने की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर कुरुक्षेत्र के किसानों ने धान की पनीरी बोने की तैयारी में जुट गए है। ट्रैक्टर से क्यों नष्ट की जा रही है फसल? किसान ने BKU अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर कुरुक्षेत्र के पेहोवा शहर में अपनी 5 एकड़ धान ट्रैक्टर से नष्ट कर दी। बताया जा रहा है कि पेहोवा ब्लॉक में 500 एकड़ धान के लिए PR-126 धान की पनीरी की बुआई की गई। किसानों को यह जानकर बेहद ख़ुशी होगी कि बाढ़ पीड़ित किसानों को फ्री में ये पनीरी मुहैया कराई जाएगी। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।