Aaj ka Rashifal 28 June 2024 : जिस चीज की आप लगाए बैठें हैं आस, क्या आज होगा कुछ ऐसा ख़ास? देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka Rashifal 28 June 2024 : आज सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जहां तक संभव हो, फालतू की यात्रा कम करें। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। किसी कारणवश गंभीर झगड़ा हो सकता है।
मेष
इस राशि के जातकों का दिन आज बेहद खास रहने वाला है। किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। वहीं किसी मित्र के कारण प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपनी तरफ से ऐसा कुछ होने से रोकें।
वृषभ
आज आप में से कुछ कई क्षेत्रों में सकारात्मक विकास देखेंगे। महत्वाकांक्षी उपक्रमों में निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज आपके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। अगर आप किसी को चाहते हैं तो उसके बारे में अपने परिवार वालों से बात करना न भूलें।
मिथुन
आज आप अपना काम बहुत सलीके से करेंगे. आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। नए उद्यम में सफलता मिलेगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। नए प्रेम संबंध में धोखा मिलने के योग हैं।
कर्क
इस राशि को मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भौतिक सुख द यात्रा की भी संभावना है। लाभप्रद सौदा करेंगे एवं आपके भागीदार व सहयोगी आप लोगों को अपना बेहतर सहयोग देंगे।
सिंह
आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आपको थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।
कन्या
नौकरी और व्यवसाय के लिए आज अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के अनुसार उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं।
तुला
आज सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जहां तक संभव हो, फालतू की यात्रा कम करें। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। किसी कारणवश गंभीर झगड़ा हो सकता है।
वृश्चिक
अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। वाहन चलाते वक्त आपको सावधानी बरतनी आवश्यक रहेगी।
धनु
आज आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी नये कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
मकर
आज आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
कुंभ
आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इस राशि के जो लोग पर्यटन से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन
प्रेमियों के लिए आज का समय अनुकूल है। जो लोग प्रेम विवाह की प्रतीक्षा में थे, उनकी भी मुराद अब पूरी होने वाली है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।