Movie prime

Mood of the Nation Survey: आज हों चुनाव तो केंद्र में किसकी सरकार? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे 

मूड ऑफ नेशन ने सर्वे किया है, जिसके मुताबिक आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP के नेतृत्व वाले NDA की सीटें 293 से बढ़कर 299 हो जाएंगी, 
 
Mood of the Nation Survey: आज हों चुनाव तो केंद्र में किसकी सरकार? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे 
मूड ऑफ नेशन ने सर्वे किया है, जिसके मुताबिक आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP के नेतृत्व वाले NDA की सीटें 293 से बढ़कर 299 हो जाएंगी

Mood of the Nation Survey: मूड ऑफ नेशन ने सर्वे किया है, जिसके मुताबिक आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP के नेतृत्व वाले NDA की सीटें 293 से बढ़कर 299 हो जाएंगी, जबकि कांग्रेस की सीटें 99 से बढ़कर 100 हो जाएंगी, जबकि INDIA गठबंधन की 234 में से 1 सीट घटकर 233 हो जाएंगी। वहीं PM के लिए 49% लोगों ने मोदी, जबकि 22.4% लोगों ने राहुल गांधी को चुना है। पिछले सर्वे की तुलना में मोदी के 6 अंक गिरे हैं, जबकि राहुल के 8 अंक बढ़े हैं। 

मूड ऑफ द नेशन सर्वे में देश की सबसे बड़ी समस्या के बारे में भी जनता से राय ली गई। जिसके अनुसार देश के 28 फीसदी लोगों को लिए बेरोजगारी भारत की सबसे बड़ी समस्या है। जबकि महंगाई को 19 फीसदी, गरीबी और कृषि संकट को 6-6 फीसदी लोगों ने वोट किया है।

 आज तक और सी वोटर के सर्वे मूड ऑफ द नेशन में भले ही एनडीए की सीटें इंडिया गठबंधन से आगे हो लेकिन पार्टी वाइज सीटों पर नजर डालें तो जनता कांग्रेस को ज्यादा सीटें देती दिख रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी लेकिन सर्वे के अनुसार अगर अभी देश में चुनाव हुए तो कांग्रेस शतक लगाकर 106 सीट जीतते हुए दिख रही है। वहीं बीजेपी 244 सीटें निकाल रही है।