Movie prime

Lok Sabha Elections Date 2024: कब होंगे लोकसभा चुनाव? EC के सूत्रों से बड़ी खबर, यहां जानें सबसे पहले

 
Lok Sabha Elections Date 2024: कब होंगे लोकसभा चुनाव? EC के सूत्रों से बड़ी खबर, यहां जानें सबसे पहले
Lok Sabha Elections Date 2024 : निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। लोकसभा के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में अधिकारी राज्यों के हालात और सुरक्षा बलों की उपलब्धता की जानकारी ले रहे हैं। EC के सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 9 मार्च के बाद किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग के प्रतिनिधि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों की उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए 8-9 मार्च के बीच सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद वे जमीनी हालात का आकलन करने के लिए 12-13 मार्च को जम्मू-कश्मीर का दौरा भी करेंगे। इस दौरान वह यहां जायजा लेंगे कि क्या इस केंद्रशासित प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जा सकते हैं. सूत्रों ने कहा, ‘यह सब कुछ सुरक्षाबलों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। इस बार भी लोकसभा चुनाव का पैटर्न 2019 की तरह ही हो सकता है। पिछली बार 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव हुए थे।