Movie prime

DA Hike: चुनावों से पहले सरकार ने दी कर्मचारियों को खुशखबरी! सैलरी में की बंपर बढ़ोतरी, यहां जान ले सभी डिटेल्स

 
DA Hike: चुनावों से पहले सरकार ने दी कर्मचारियों को खुशखबरी! सैलरी में की बंपर बढ़ोतरी, यहां जान ले सभी डिटेल्स
DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों को बड़ी खुशखबरी दी है। जिसमे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद लाखों कर्मचारियों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि मध्य प्रदेश में नियमित, अध्यापक और पंचायतकर्मियों एवं अन्य कर्मचारी मिलाकर सात लाख से ज्यादा हैं। 4 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय इनमें से सातवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को जनवरी 2023 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का हम निर्णय कर रहे हैं। DA बढ़कर अब हो गया इतना प्रतिशत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस घोषणा से मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मियों के वेतन में 1600 से लेकर 6000 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश सरकार भी दो बार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ती है। बता दें भत्ते में बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई में की जाती है। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।