Movie prime

Bank Holidays in July 2023 : फटाफट निपटा ले अपने बैंक सम्बन्धी काम, जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

 
Bank Holidays in July 2023 : फटाफट निपटा ले अपने बैंक सम्बन्धी काम, जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
Bank Holidays in July 2023 : जून का महीना अंतिम पड़ाव में है। चंद दिनों के बाद जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। यदि आपको भी बैंक में कोई काम है तो उसे जल्द निपटा लें क्योंकि जुलाई में एक नहीं दो नहीं पूरे 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। जुलाई 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित लगभग 15 दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के बैंक खुले रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार, बैंक सभी सार्वजनिक छुट्टियों और राज्य-विशिष्ट कई क्षेत्रीय छुट्टियों पर बंद रहेंगे। जुलाई में पहली छुट्टी 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन से शुरू होती है और 29 जुलाई को मुहर्रम जैसी बाद की छुट्टियों तक जारी रहती है। कुछ राज्यों को छोड़कर, ये छुट्टियां सभी भारतीय बैंकों पर लागू होती हैं। जुलाई 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 जुलाई, 2023: रविवार 5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर) 6 जुलाई, 2023: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम) 8 जुलाई, 2023: दूसरा शनिवार 9 जुलाई, 2023: रविवार 11 जुलाई, 2023: केर पूजा (त्रिपुरा) 13 जुलाई, 2023: भानु जयंती (सिक्किम) 16 जुलाई 2023: रविवार 17 जुलाई, 2023: यू तिरोट सिंग डे (मेघालय) 22 जुलाई 2023: चौथा शनिवार 23 जुलाई 2023: रविवार 29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (लगभग सभी राज्यों में) 30 जुलाई, 2023: रविवार 31 जुलाई, 2023: शहीदी दिवस (हरियाणा और पंजाब)