Movie prime

Unique Case : डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, एक्सीडेंट में धड़ से अलग हुए बच्चे के सिर को जोड़ा, जानिए कैसे?

 
Unique Case : डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, एक्सीडेंट में धड़ से अलग हुए बच्चे के सिर को जोड़ा, जानिए कैसे?
Unique Case : कहते हैं डॉक्टर भगवान का ही दूसरा रूप होता है यह सच भी है। आज यह इजराइली डॉक्टरों ने साबित कर दिया है। डॉक्टरों ने एक एक्सीडेंट का शिकार हुए बच्चे को दूसरी जिंदगी दी है। इसे डॉक्टरों का कमाल नहीं कहेंगे तो और क्या? सड़क दुर्घटना में एक 12 साल के बच्चे का सिर इंटरनली धड़ से अलग होने के बाद उसे दोबारा जोड़ने का चमत्कारी कारनामा डॉक्टरों ने कर दिखाया है। जानकारी के अनुसार सुलेमान हसन नाम के एक 12 वर्षीय फिलिस्तीनी बच्चे को गंभीर चोट लगी थी, जिसमें उसका सिर उसके धड़ से अलग हो गया था। यह हादसा तब हुआ जब हसन साइकिल चला रहा था। इसी दौरान उसे एक कार ने टक्कर मार दी। आनन फानन में उसे हाडासा मेडिकल सेंटर लाया गया जहां ट्रॉमा यूनिट में तुरंत उसका ऑपरेशन किया गया। यह ओप्रेशन कई घंटे तक चला। यह ओप्रेशन कर रहे ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. ओहद इनाव ने बताया कि डॉक्टरों ने "डैमेज एसरिया में नई प्लेटें और फिक्सेशन" का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह सब नई तकनीक की बदौलत ही पॉसिबल हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि हसन का सिर उसकी गर्दन के आधार से लगभग पूरी तरह से अलग हो गया था, जिसे इंटरनल डिकैपिटेशन के रूप में जाना जाता है। दरअसल यह हादसा और ओप्रेशन जून में हुआ था लेकिन डॉक्टरों ने इसका खुलासा अब किया है। क्योकि हसन को घर भेज दिया गया है। वह ठीक है। और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।