Seema Haider Sachin Love Story: सचिन का था पाकिस्तान जाने का प्लान, लेकिन सीमा ने कर दिया इनकार, ये रही थी बड़ी वजह...
Jul 17, 2023, 15:36 IST

Seema Haider Sachin Love Story: सीमा और सचिन की लव स्टोरी इस समय खूब सुर्खियों में बनी हुई है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने हिंद से रिश्ता जोड़कर भारत से लेकर पाकिस्तान तक सनसनी फैला दी है। इन दोनों की इस ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के स्थानीय मीडिया से लेकर अंतराष्ट्रीय मीडिया तक खूब चर्चे हो रहे हैं। अभी निर्णय आना बाकी... वहीं चार बच्चों की मां सीमा हैदर पाकिस्तान से निकलकर अपने हिंदुस्तानी प्रेमी सचिन के पास आ तो गईं। लेकिन इस बात पर अभी सस्पेंस बना हुआ है कि सीमा को भारत में ही ठहरने दिया जायेगा या दोबारा पाकिस्तान भेज दिया जायेगा । इस मुद्दे पर अभी निर्णय आना बाकी है। इसी बीच मीडिया से बातचीत के दौरान सीमा ने कहा कि अगर वह पाकिस्तान लोटी तो उन्हें जान से मार दिया जायेगा। सचिन का था पाकिस्तान जाने का प्लान साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले वो भारत नहीं, बल्कि सचिन पाकिस्तान आने वाला था। सीमा ने बताया, ''सचिन मेरे लिए पाकिस्तान आने के लिए तैयार था। लेकिन मैंने ही उसे रोक दिया। क्योंकि अगर पाकिस्तान में किसी को भी पता चलता कि एक हिंदुस्तानी मेरे लिए पाकिस्तान आया है तो उसका अंजाम बहुत बुरा होता। इसलिए मैंने सचिन को पाकिस्तान आने से मना कर दिया'' मैं भारत में आई तो मुझे यहां के लोगों से मिल रहा अधिक प्यार उन्होंने कहा कि सचिन की सलामती के लिए ही मैंने ही भारत आने का निर्णय लिया कि मैं स्वयं भारत जाऊंगी। सीमा ने कहा, ''मैं भारत में आई तो मुझे यहां के लोगों से अधिक प्यार देखने को मिल रहा है जिसका में अंदाजा भी नहीं लगा सकती। वहीं अगर सचिन पाकिस्तान आता तो शायद उसके साथ बहुत बुरा सलूक किया जाता। शायद कभी सचिन दिखते भी नहीं'' यहां की रहने वाली है सीमा बता दें सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार उसकी शादी गुलाम रजा के साथ 2014 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। वह वहीं से सीमा को पैसे भेजने लगा। बकौल सीमा 2019 के बाद वह कभी घर वापस नहीं लौटा। PUBG के जरिये बढ़ा प्यार इसी बीच साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के जेवर के एक गांव में रहने वाले सचिन से हो गई। दोनों में का अफेयर हो गया। इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस के जरिए भारत आई और नोएडा में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही। राज खुला तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।