Movie prime

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने फिर किया देश का नाम रोशन, बने दुनिया के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर

 
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने फिर किया देश का नाम रोशन, बने दुनिया के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर
Neeraj Chopra: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra भाला फेंक में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है। ताजा रैंकिंग के अनुसार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के 1455 अंक हैं जो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स से 22 अंक ज्यादा है। एंडरसन पीटर्स के इस वक्त 1433 अंक हैं।

विश्व में पहले स्थान पर किया कब्ज़ा

1. नीरज चोपड़ा (भारत) - 1455 अंक 2. एंडरसन पीटर्स (जीआरएन) - 1433 अंक 3. जैकब वडलेज्च (सीजेडई) - 1416 अंक 4. जूलियन वेबर (जीईआर) - 1385 अंक 5. अरशद नदीम (PAK) - 1306 अंक

Neeraj Chopra के रिकॉर्ड

ओलंपिक गेम्स टोक्यो 2020 87.58 मीटर गोल्ड मेडल एशियन गेम्स जकार्ता 2018 88.06 मीटर गोल्ड मेडल डायमंड लीग स्टॉकहोम 2022 89.94मी दूसरा स्थान राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड कोस्ट 2018 86.47 मीटर गोल्ड मेडल वर्ल्ड चैंपियनशिप ओरेगन 2022 88.39 मीटर दूसरा स्थान - क्वालीफिकेशन एशियन चैंपियनशिप भुवनेश्वर 2017 85.39 मीटर गोल्ड मेडल वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप ब्यडगोस्ज़कज़ 2016 86.48 मीटर गोल्ड मेडल एशियन जूनियर चैंपियनशिप हो ची-मिन्ह 2016 77.60 मीटर सिल्वर मेडल साउथ एशियन गेम्स गुवाहाटी 2016 82.23 मीटर गोल्ड मेडल