Movie prime

'धरती पर एक जीवित देवता' ये माली खुद को मानता है भगवान, धरती पर आने का बताया मकसद

 
Manchester News
Manchester News : इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक माली खुद को भगवान मानता है। उसका कहना है कि वह भगवान का रूप है और दुनिया में शांति लाने के लिए आया है। उसे अपनी शक्ति के बारे में बचपन से पता था। यह बात सिर्फ माली ही नहीं कहता है, बल्कि उसके अनुयायी भी उसे ईश्वर मानते हैं। कई अनुयायियों ने कहा कि माली के उपदेशों ने उन्हें बचाया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जेम्स नामक व्यक्ति साउथ मैनचेस्टर में उपदेश देता है। उसने बीबीसी रेडियो से बातचीत करते हुए कहा कि वह धरती पर एक जीवित देवता है। अब वह लोगों के साथ रहने के लिए वापस आया है। वह उपदेश देता है, जिससे उसके अनुयायी काफी प्रभावित होते हैं। उसके अनुयायियों की संख्या में लगाता इजाफा हो रहा है।

जानें क्या बोले अनुयायी?

जेम्स एक माली है, जो दिन में अपना कार्य करता है। उसके बाद वह फिटनेस और स्पोर्ट्स क्लास चलाता है और फिर स्थानीय लोगों को धार्मिक उपदेश देता है। एक अनुयायी ने आभार जताते हुए कहा कि जेम्स यहां है, क्योंकि वह चीजों को बदल सकता है। जेक नामक एक व्यक्ति ने बताया कि जेम्स का उपदेश करंट की तरह लगता है। जब वह उन्हें सुनता है तो उसकी आत्मा ‘जल उठती है’।

ऐनी नाम की महिला के साथ रहता है माली

ऐनी नाम की एक महिला के साथ जेम्स रहता है। उस महिला ने बताया कि ईश्वर के साथ रहना अजीब है, लेकिन उसके लिए एक सामान्य बात है। उसने कहा कि उसका मिशन धरती पर शांति लाना है। एक अन्य महिला ने कहा कि जब वह पहली बार जेम्स से मिली तो भावुक हो गई थी। वह पल हमेशा याद रहेगा। उसे देख ऐसा लगा- जैसे भगवान सामने खड़े हैं।