इस एक्ट्रेस को गिफ्ट में मिली 2 करोड़ की कार, फीचर्स सुनकर तो आप भी कहेंगे- 'क्या बात है'
इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। दोनों ने 23 जून को शादी की थी। अब कहा जा रहा है कि जहीर ने सोनाक्षी को बहुत ही लग्जरी गाड़ी गिफ्ट में दी है। जिसकी कीमत 2 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। दरअसल ये कार्ड BMW की i7 है। दोनों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दोनों कार की रियर सीट पर बैठे दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बैठे दिख रहे हैं और मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं।
इतनी है कार की कीमत और टॉप स्पीड
जानकारी के लिए बता दें कि BMW i7 इलेक्ट्रिक कार है, जिसका बेस मॉडल 2.14 करोड़ ऑन रोड पर मिलता है। कार में 3 वेरिएंट अवेलेबल हैं, कार का टॉप मॉडल 2.67 करोड़ रुपये का ऑफर किया जा रहा है। यह हाई क्लास कार है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। इस ड्राइव सिस्टम में चारों पहियों पर एक साथ पावर जाती है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट करते हैं। यह हाई स्पीड कार है, जिसमें 250 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है।
कार के फीचर्स भी जबरदस्त
कार के फीचर्स कि बात करें तो स्टाइलिश दिखने वाली इस कार में बड़ी सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल मिलती है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है। कार में स्प्लिट हेडलैम्प आते हैं, जो इसे एलीट लुक देते है। कार के दरवाजे के हैंडल पतले और टेललैम्प स्प्लिट डिजाइन में मिलती है। कार में डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है।
इसमें पांच स्क्रीन दी गई हैं, कार में डैशबोर्ड के ऊपर 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9 इंच का सेंटर डिस्प्ले मिलता है। इस कार के स्टीयरिंग व्हील और गियर सिलेक्टर को बेहद ट्रेंडी डिजाइन में बनाया गया है। इसके अलावा पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए एक बड़ी 31.3 इंच की 8k डिस्प्ले है जिसमें बिल्ट-इन Amazon Fire TV है जो Bowers & Wilkins स्टीरियो सिस्टम से जुड़ा है।
BMW i7 के हाईलाइट फीचर्स
- कार के दोनों रियर डोर में दो 5.5 इंच के कलर डिस्प्ले मिलते हैं, जो इसे लग्जरी फील देते हैं।
- इसमें ऑडियो सिस्टम कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
- कार में सीट एडजस्टमेंट फीचर मिलता है।
- इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन दिया गया है।
- BMW i7 में फ्लोर-प्लेस्ड 101.7kWh बैटरी पैक मिलता है, जो इसे हाई पावर देने में सपोर्ट करता है।
- हाई पिकअप के लिए इसमें 536bhp की पावर और 744Nm का पीक टॉर्क निकलता है।
- BMW का दावा है कि यह 0-100kmph की रफ्तार महज 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है।
- i7 में 11kW AC चार्जर से लेकर 195kW DC चार्जर तक कई तरह के चार्जिंग ऑप्शन सपोर्ट करते हैं।
- BMW i7 में सिंगल चार्जपर 560 km की रेंज मिलती है।