महादेव की ये कैसी लीला! शिवलिंग बना रहे 9 बच्चों की हुई मौत; वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
![Nine Children Died](https://tazakhabar4u.com/static/c1e/client/116879/uploaded/59063d12e9a237a5fce55acb1dbe227f.jpg?width=968&height=545&resizemode=4)
Nine Children Died: महादेव के प्रिय माह सावन में शिवलिंग बना 9 बच्चों की मौत गई। मासूमों की मौत के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान शिवलिंग बनाने के लिए लगभग 8 से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के पास वाली कच्ची दीवार अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार करीब 50 साल पुरानी थी।
बता दें कि यह भयानक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर से सामने आया है। 9 बच्चों की मौत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया, जिसके बाद नीचे दबे बच्चों को निकाला गया। नगर परिषद और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं।
हादसे के बाद आनन-फानन में लोग घायल बच्चों को लेकर शाहपुर अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। केवल एक कर्मचारी वहां मौजूद था।
इसको लेकर क्षेत्रवालों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि यहां जो डॉक्टर हैं, वे कभी-कभार भी आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मरहम-पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है, दीवार बच्चों पर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। कुल 11 बच्चे थे, 9 बच्चों की मौत हो गई, अन्य 2 बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
CM मोहन यादव ने जताया दुख
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बच्चों की मौत की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की हैं।