Smart Pants : पैंट की जिप खुलने पर मिलेगा अलर्ट, इस नई टेक्निक के बारे में जान दंग रह जाएंगे आप; जानें कैसे करती है काम
Sep 23, 2023, 13:51 IST
Smart Pants : स्मार्ट टीवी, स्मार्ट घड़ी, स्मार्ट चश्मे के बाद अब स्मार्ट पैंट का अविष्कार किया गया है। आप इस स्मार्ट पैंट की खासियत के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे… जी हां! जिसमे पैंट में एक वायरलेस कम्युनिकेशन सर्विस WiFly का यूज किया गया जिसका मकसद खुले जिपर की अजीब स्थिति को रोकना है। यानी अगर आपके पैंट का चेन खुला है तो आपको इसकी जानकारी देगा। चलिए आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी। जिप खुलने पर मिलेगा पुश नोटिफिकेशन Guy Dupont नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक पैंट का वीडियो पोस्ट किया है जो यूजर्स के स्मार्टफोन के साथ पेयर होती है और जिप खुलने पर स्मार्टफोन पर पुश नोटिफिकेशन भेजता है। यदि यह बहुत लंबे समय तक खुला रहता है तो एक वायरलेस कम्युनिकेशन सर्विस WiFly का यूज करके यूजर के स्मार्टफोन पर एक पुश नोटिफिकेशन भेजी जाती है। इस समाधान का उद्देश्य किसी अनजान खुले जिपर के परिणामस्वरूप होने वाली किसी भी शर्मिंदगी से बचना है। शख्स का कहना है कि उसके दिमाग में यह आइडिया तब आया,जब के एक दोस्त ने उसे एक “पैंट बनाने के लिए कहा, जो ज्यादा देर तक पैंट की जिप नीचे होने पर यूजर को एक नोटिफिकेशन भेजे।