भाभी ने छीन लिए कपड़े...शारीरिक संबंध बनाना चाहती है सास; बहू का सनसनीखेज आरोप
Agra Latest News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर यकीनन आप भी कहेंगे- अरे ये क्या चल रहा है? जी हां, यहां एक बहू ने अपनी ही सास पर काफी गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल बहू का कहना है कि सास मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती है। इसके खिलाफ अब महिला ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है। यही नहीं बहू ने ये भी बताया कि सास उसके साथ जबरदस्ती भी करती थी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही थी।
2022 में हुई थी शादी
आगरा की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का केस दर्ज करवाया है और साथ में अपनी सास पर आरोप लगाया है कि सास अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2022 में गाजीपुर जिले में आलोक उपाध्याय से शादी की थी। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल में उसे परेशान करना और दुर्व्यवहार करना शुरू हो गया।
विरोध किया तो अत्याचार...
परेशान और प्रताड़ित करने के आरोप के साथ ही महिला ने सास पर आरोप लगाया है कि उसकी सास ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश लेकिन जब बहू ने विरोध किया तो उसके साथ अत्याचार किया गया। सास ने ब्लेड लेकर हमला कर दिया। इस हमले में बहू बुरी तरह घायल हो गई। उसने बताया कि उसके हाथ में टांके लगे थे।
भाभी ने छीन लिए सारे कपड़े
इतना ही नहीं, महिला ने बताया कि पति की भाभी ने उसके सारे कपड़े छीन लिए और एक महीने तक इस महिला को सिर्फ एक ही कपड़े में रहना पड़ा। आरोप लगाया है कि उसे एक महीने तक कमरे में बंद रखा गया था और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने कहा कि पिछले साल एक बेटे को को जन्म देने के बाद उसके ऊपर अत्याचार और बढ़ गया।
मारपीट भी की
महिला ने 2023 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार बढ़ गया। पति ने कथित तौर पर बच्चे की वैधता पर सवाल उठाया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और उसे घर में वापस आने दिया गया।
मारपीट से तंग आकर महिला ने मायके वापस आने का फैसला किया , जब महिला वापस आ गई तो उस पर समझौता करने का दबाव बनाया गया लेकिन जब समझौते को लेकर बात की गई तो स्थिति मारपीट तक पहुच गई और समझौता नहीं हो पाया । इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने जांच करने की बात कही है।