Sapna Choudhary Video : मशहूर डांसर सपना चौधरी ने भी मनाया शिवरात्रि पर्व, देखिये किस तरह की भोलनाथ जी की पूजा-अर्चना

Sapna Choudhary Video : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को तो आप सभी जानते ही होंगे। इन्हें देसी क़्वीन के नाम से भी जानते हैं। अपने दम पर नाम कमाने वाली सपना को आज केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में लोग जानते हैं। आज के समय में सपना स्टेज शो के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ सांझा करती रहती है। उनके सोशल मीडिया पर फैन फोल्लोविंग को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कदर लोग उन्हें पसंद करते हैं।
हाल ही सपना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की जिसमे शिवरात्रि के पूर्व को मनाती नज़र आ रही है। इस वीडियो में सपना भगवान भोलनाथ को जल अर्पित कर रही है। इसमें सपना बड़ी श्रद्धानुसार पूजा अर्चना करती हुई नज़र आ रही है।