Raigarh Maharshtra: रील के चक्कर में 300 फीट खाई में गिरी लड़की, मदद पहुंची लेकिन नहीं बच पाई जान

Raigarh Maharshtra: महाराष्ट्र में रील बनाने के चक्कर में एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की मौत हो गई। मलाड की रहने वाली 26 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट आनवी कामदार रायगढ़ में कुंभे झरने के पास रील बना रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। 6 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद आनवी मिली। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय
अनवी 16 जुलाई को सात दोस्तों के साथ झरने की सैर पर निकली थी। आज सुबह करीब 10.30 बजे जब वीडियो शूट करते समय आनवी गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत घटना पर रिस्पॉन्ड किया और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। तटरक्षक बल, कोलाड बचाव दल और महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों से और मदद मांगी गई।
जैसे ही हम मौके पर पहुंचे हमें पता चला कि लड़की करीब 300-350 फीट नीचे गिर गई है। उसके पास पहुंचने के बाद भी उसे उठाना मुश्किल था क्योंकि वह घायल थी और भारी बारिश हो रही थी। इसलिए हमने उसे एक वर्टिकल पुली की मदद करते बाहर निकालने का फैसला किया।