Movie prime

इस शख्स ने घर में 40 कुत्तों के साथ किया रेप ! फिर कर दी हत्या, आखिर क्यों करता था ऐसा...मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

52 साल का युवक कुत्तों के रेप का वीडियो भी बनता था और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी करता था। एडम ने कुत्तों का रेप करने के लिए एक 'टॉर्चर रूम' भी बनाया हुआ था। 
 
Dogs Rape

Dogs Rape: ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जो क्रूरता की सारी हदें पार कर गया। यहां की अदालत ने एक ब्रिटिश जीव विज्ञान एक्सपर्ट (जूलॉजिस्ट) एडम ब्रिटन को कुत्तों का रेप और हत्या करने के जुर्म में 249 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि 52 साल का एडम मगरमच्छों का एक्सपर्ट है। 

रेप के बाद कर देता था हत्या 

उसने पिछले साल जानवरों पर जुल्म करने से जुड़े 60 आरोपों को स्वीकार कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार एडम ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में मौजूद अपने घर पर कुत्तों को टॉर्चर करता था। उनका रेप करने के बाद वह उनकी हत्या कर देता था। साथ ही वह ये सब रिकॉर्ड भी करता था।

रेप करने के लिए बनाया था 'टॉर्चर रूम' 

एडम ने कुत्तों का रेप करने के लिए एक 'टॉर्चर रूम' भी बनाया हुआ था। एडम ने गमट्री ऑस्ट्रेलिया नाम की एक वेबसाइट के जरिए 42 कुत्ते खरीदे थे। उसने कहा था कि वह इन कुत्तों को नया घर देगा। इसके बाद उसने इन कुत्तों को एक शिपिंग कंटेनर में रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2022 के बीच एडम ने 39 कुत्तों का रेप किया। 

ब्रिटेन के वेस्ट योर्कशायर में पैदा हुए एडम ब्रिटन  मगरमच्छ के एक्सपर्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है। वह BBC और नेशनल जियोग्राफिक के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुका है। एडम डिस्कवरी चैनल और एनिमल प्लैनेट के प्रोग्राम 'एनिमल फेस-ऑफ' में भी नजर आया था। 

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किये शेयर 

उसने रेप के जो वीडियो बनाए उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। इस दौरान वह 'मॉन्सटर' नाम से बनी प्रोफाइल का इस्तेमाल करता था, ताकि कोई उसे पहचान न सके।

जानवरों के शोषण से जुड़े मिले कई सबूत 

ब्रिटिश मीडिया मिरर के मुताबिक, 2022 में एक व्यक्ति ने एडम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने डार्विन में मौजूद उसके घर पर रेड डाली, जहां जानवरों के शोषण से जुड़े कई सबूत मिले। पुलिस ने अप्रैल 2022 में एडम को गिरफ्तार कर लिया  और  11 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडम के वकील ने उसकी मानसिक हालत का हवाला देते हुए कम सजा देने की अपील की थी।

इस वजह करता था ऐसा 

वकील ने मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए कहा था कि एडम को 'पैराफीलिया' नाम की बीमारी है। इसमें पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ बिना इजाजत के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है। पीड़ित ज्यादातर बच्चों को टारगेट करता है। वकील की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार होने के बाद एडम को 30 घंटे का साइकोलॉजिकल ट्रीटमेंट भी दिया गया।

 इसके बाद उसे अपने जुल्म का पछतावा हो रहा है। जूलॉजिस्ट एडम शादीशुदा है और उसकी पत्नी एरिन को उसके जुर्मों की कोई जानकारी नहीं थी। एडम ने ब्रिटेन के क्वीन एलिजाबेथ ग्रामर स्कूल से जूलॉजी की डिग्री ली थी। इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से आगे की पढ़ाई की थी।

साल 1996 में एडम ने जूलॉजी में PHD भी की। इसी साल वह ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया। एडम ने वाइल्डलाइफ रेंजर और बायोलॉजिस्ट एरिन से शादी की। दोनों ने साथ मिलकर जंगली मगरमच्छों से जुड़ी एक कंसल्टेंसी कंपनी की भी शुरुआत की थी।