Movie prime

Dulhan Viral Video: दुल्हन के गेटअप में लड़की ने स्कूटी पर बनाई रील, फिर दिल्ली पुलिस ने भी दे दिया शगुन; जानें ऐसा क्या हुआ

 
Dulhan Viral Video: दुल्हन के गेटअप में लड़की ने स्कूटी पर बनाई रील, फिर दिल्ली पुलिस ने भी दे दिया शगुन; जानें ऐसा क्या हुआ
Dulhan Viral Video: इंटरनेट पर आये दिन कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं। रील्स का क्रेज तो इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही डांस करते दिख जाते हैं। इन सब के बीच आज सेलिब्रिटीस भी रोजाना कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं जिन्हे देखकर कई बार फैंस भी हैरान हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में दिल्ली से एक दुल्हन का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद खुद दिल्ली पुलिस ने भी शगुन घर भेजवा दिया और साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया। आप भी सोच रहे होंगे पुलिस ने ऐसा क्यों किया… तो बता दें कि वीडियो में शादी के जोड़े को पहनकर ज्वैलरी में सजी-धजी दुल्हन स्कूटी को तेजी से भगाती नजर आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया। इस नई नवेली दुल्हनिया के जरिए दिल्ली पुलिस ने लोगों को एक जरूरी मैसेज भी दिया और एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। वीडियो में महिला दुल्हन के पूरे लिबास में दिखाई दे रही है। बैकग्राउंड में ‘सजना जी वारी-वारी’ का गाना बज रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस एडिट की हुई वीडियो के बाद एक और डॉक्यूमेंट डाला। इस डॉक्यूमेंट में दिल्ली पुलिस ने दुल्हन को शगुन में हेलमेट न पहनने और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 5000 रुपए का चालान थमाया है। https://twitter.com/DelhiPolice/status/1667542114199306242?s=20 पुलिस ने भी दिया जबरदस्त कैप्शन रोड पर रील बनाना होती है बेवकूफियां। थोड़े से लाइक के लिए लाइफ को डेंजर में डालना होती है बेवकूफियां। प्लीज रोड पर मत करो ऐसी बेवकूफियां।