Movie prime

Diesel Paratha: अरे ये क्या! घी-तेल छोड़ डीजल का परांठा बना रहा ये शख्स, देखें वीडियो 

सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो वायरल होते रहते हैं।  वहीं एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिससे देखकर आप चौंक जायेंगे
 
Diesel Paratha: अरे ये क्या! घी-तेल छोड़ डीजल का परांठा बना रहा ये शख्स, देखें वीडियो 

Diesel Paratha: सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो वायरल होते रहते हैं।  वहीं एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिससे देखकर आप चौंक जायेंगे। जी हां - एक शख्स घी- तेल छोड़ डीजल में पराठे तल रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। चंडीगढ़ के इस ढाबे वाले ने घी या तेल छोड़कर डीजल पराठा बनाने लगा।  

डीजल से बने पराठे को देखने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स पराठे पर एक दो चम्मच नहीं बल्कि पूरे डीजल का पूरा टीन उड़ेल देता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए हैं। आलू की स्टफिंग भरने के बाद वो टीन से काफी अधिक मात्रा में तेल इसके ऊपर डाल देता है और पराठा बनाता है। 

 जब शख्स से पूछा जाता है कि क्या वो सच में पराठे के ऊपर डीजल डाल रहा है तो वो इसका जवाब नहीं देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'आगे क्या होगा??  हार्पिक परांठा!
 
 जब आईसीएमआर आपको व्हे प्रोटीन से परहेज करने की सलाह देता है और एफएसएसएआई को मसाले में एथिलीन ऑक्साइड के स्तर की परवाह नहीं है... तो हम क्या कह सकते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत दुनिया की कैंसर राजधानी है।'  इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।