Chanakya Niti: देर-सवेर इस तरह कमाए हुए धन से व्यक्ति हो जाता है कंगाल, दरिद्रता नहीं छोड़ती कभी पीछा
Sep 16, 2023, 12:56 IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को एक महान शिक्षाविद् के रूप में जाना जाता है। चाणक्य ने व्यक्ति को सुखी जीवन के लिए कई नीतियों के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में गलत तरीके से कमाया हुए धन को लेकर बड़ी बात कहीं है। जिसमें चाणक्य ने बताया कि गलत तरीके से कमाया धन व्यक्ति को अमीर नहीं बल्कि गरीबी की ओर ले जाता है। चलिए आईये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में जानकारी। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में उल्लेख किया है जो व्यक्ति चोरी, जुआ, अन्याय और धोखे के जरिये से धन कमाते हैं तो वह धन उसके पास अधिक वक्त तक नहीं रहता और जल्द ही नष्ट हो जाता है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि किसी भी व्यक्ति को कभी धनहीन नहीं समझना चाहिए। (Chanakya Niti) व्यक्ति अज्ञान से हीन होता है न कि धन से। चाणक्य के अनुसार धन के प्रति अत्याधिक मोह या अहंकार नहीं करना चाहिए। धन का मोह व्यक्ति को गलत रास्ते पर धकेल देता है। वहीं धन पर अहंकार व्यक्ति को भ्रम की स्थिति में डाल देती है जो व्यक्ति को गर्त में ले जाती है।