Movie prime

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस का जलवा, 'डोले जब कमरिया' गाने पर लचकाई ऐसी कमर देखते रह गए लोग, यहां देखें वीडियो

भोजपुरी गानों के प्रति लोगों की दीवानगी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं एक बार फिर लेटेस्ट भोजपुरी गाना इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।
 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के प्रति लोगों की दीवानगी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं एक बार फिर लेटेस्ट भोजपुरी गाना इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। जो 2 जुलाई 2024 को ही रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होते ही इस पर जबरदस्त व्यूज देखने की मिले हैं। इस गाने का नाम 'डोले जब कमरिया' है। इसे यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया है। 

इस गाने में एक्ट्रेस मुस्कान ने अपनी कातिल अदा और हुश्न का खूब जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस गाने में अपनी पतली कमर के लचक से सबको दीवाना बना रही है। भोजपुरी गानों के फैंस इस वीडियो को बार बार देखने को मजबूर हो गए हैं। 

कुछ ही घंटों में 55 हजार से ज्यादा व्यूज

इस गाने की डिटेल की बात करें तो इसे सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। गाना इतना मजेदार है कि आप इसे किसी पार्टी या फंक्शन में भी एन्जॉय कर सकते हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर 55 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए है। 

'डोले जब कमरिया' में मुस्कान ग्रीन कलर के वेस्टर्न ऑउटफिट पहने इठलाते हुए शहर की गलियों में नजर आती हैं। फिर दूसरा अवतार तो उनका और भी शानदार है जहां वह इंडियन लुक में अपनी सहेलियों संग गांव के बाहर ठुमका लगाती दिखती हैं। 

'डोले जब कमरिया' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने बनाया है। जिसक एमडी व फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं डोले जब कमरिया' गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है।