Benefits of camel milk: ऊंटनी का दूध शरीर से कई बीमारियां करता है खत्म; कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Benefits of camel milk: दूध का सेवन शरीर के लिए बेहत ही स्वस्थ माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ऊंटनी के दूध का सेवन किया है। अगर नहीं तो आइये आज हम आपको बताते है कि ऊंटनी का दूध शरीर के लिए कितना फायदेमंद और पौष्टिक होता है। आपको बता दें कि ऊंटनी के दूध में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
ऊंटनी का दूध गाय के दूध से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से हमारी इम्यूनिटी पावर बढ़ती है और शरीर कई बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार होता है। ऊंटनी का दूध हिदय के स्वास्थय के लिए भी अच्छा है क्योंकि इसमें कम कोलेस्ट्रॉल और कम फैट होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। आइये आपको ऊंटनी के दूध के कुछ अनोखे लाभ बताते है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
यह दूध त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और वह कोमल बनी रहती है।
मधुमेह के लिए लाभकारी
ऊँट के दूध में प्रोटीन होता हैं जो इंसुलिन की तरह काम करते हैं, जिससे रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर
ऊंटनी का दूध विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से युक्त होता है, जिस वजह से ये बहुत पौष्टिक होता है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
ऊंटनी का दूध पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और पेट की समस्याओं से राहत देता है।
रेट जानकार रह जाएंगे हैरान
ऊंटनी के दूध का रेट 3500 रुपये लीटर तक है। वहीं पूरी विश्व में हर वर्ष ऊंटनी के सिर्फ 30 लाख टन दूध का ही उत्पादन होता है। विदेशों में भी इस दूध की काफी डिमांड है। एक आंकड़े के अनुसार पूरे विश्व में हर वर्ष्ज्ञ 600 मिलियन टन गाय के दूध का उत्पादन होता है।
इसमें हर साल मात्र 3 मिलियन टन दूध ही ऊंटनी का होता है। कम उत्पादन के बावजूद पूरे अफ्रीका और मध्य पूर्व में ऊंटनी के दूध की बहुत मांग है। इसी के साथ ही देश में 200 ग्राम ऊंटनी के दूध की रेट 700 रुपये तक है।