Ajab Gajab News: अजब-गजब! 12 साल में 12, हर साल एक बच्चा पैदा कर रही ये महिला, सभी का नाम C अक्षर से…
Feb 14, 2024, 22:28 IST
Ajab Gajab News: आज के समय ने ज्यादातर महिला 1 या 2 बच्चे पैदा करने के बाद तीसरे के बारे में सोचती भी नहीं। वहीं महिला के लिए मां बनना उसके लिए जितनी खुशी का अनुभव होता है, उसके लिए ज्यादा कठिन भी क्योंकि मां बनने के बाद एक महिला के शरीर से लेकर जिंदगी बहुत बदलाव आ जाते हैं। बच्चों की केयर करना भी कोई मामूली काम नहीं है, कयुँकि जब तक बच्चा खुद को सँभालने योग्य नहीं हो जाता तब तक माँ पर ही उसकी ज़िम्मेदारी रहती है।
हाल ही में दिया बच्ची को जन्म
यही कारण है कि आज के समय में लोग एक या दो बच्चे ही पैदा करते हैं। पर एक अमेरिकी महिला को शायद मां बनने का सुख इतना पसंद है कि वो एक-दो नहीं, पूरे 12 बच्चों की मां है। जी हां – न्यू मैक्सिको की रहने वाली 38 वर्षीय कर्टनी रोजर्स ने हाल ही में कैम्ब्रिया नामक बच्ची को जन्म दिया है।
6 लड़के और 6 लड़कियां कर्टनी की शादी 12 साल पहले क्रिस से हुई थी, तब से लेकर अब तक वह हर साल एक बच्चे को जन्म दे रही हैं। इस तरह वह अब तक 12 बच्चों की मां बन चुकी हैं। इनमें 6 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं। ये परिवार के फार्म में रहता है, जहां ये पिग्स, भेड़ और मुर्गियां पालते हैं। सोशल मीडिया पर बने रहते हैं सुर्खियों में बता दें कर्टनी और उनके पैस्टर पति क्रिस (Chris) को सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में बने रहते हैं। क्योंकि लोग ये देखकर हैरान होते हैं कि वो इतने छोटे बच्चों को कैसे संभालती हैं। अपने सभी बच्चों का नाम C लेटर से रखा नाम बताया जाता है कि महिला ने अपने सभी बच्चों का नाम C लेटर से रखा है क्यूंकि उनका और उनके पति का नाम अंग्रेजी के सी अक्षर से ही शुरू होता है, इसलिए उन्होंने तय किया कि वो अपने सारे बच्चों के नाम सी से ही रखेंगी।