Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन, पूरी दुनिया में अफरातफरी, कामकाज ठप
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी से पूरी दुनिया में अफरातफरी मच गई है। कई बड़ी कंपनियों में इसका असर दिख रहा है।
Jul 19, 2024, 14:06 IST

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी से पूरी दुनिया में अफरातफरी मच गई है। कई बड़ी कंपनियों में इसका असर दिख रहा है। लैपटॉप अपने आप बंद हो रहे हैं। उन पर ब्लू स्क्रीन दिख रही है। विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारत में भी इसका असर दिख है। इंडिगो ने बताया कि तकनीकी खामी की वजह से विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। एयरपोर्ट्स पर चेक-इन नहीं हो पा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने इसकी जांच करने की बात कही है।
माइक्रोसॉफ्ट में आई दिक्कतों के चलते एयरलाइंस कंपनियों के सिस्टम में दिक्कतें देखने को मिली है। कई जगह सिस्टम काम नहीं कर रहे, कहीं चेक इन और बोर्डिंग पास में दिक्कतें आ रही है। एयरपोर्ट पर कंपनियों के काउंटर पर भीड़ लगी हुई है। मैन्युअल प्रक्रिया अपना कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।