छोटी बच्ची का गजब वाला डांस हुआ सुपरहिट! वायरल वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, 1.1M लाइक्स पार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। AI के दौर में भले ही हर दिन कोई न कोई नया कंटेंट सामने आता रहता है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को सचमुच कंफ्यूज़ कर दिया है कि ये रियल है या AI का कमाल।
AI जमाना बदल रहा है, वीडियो बन गए और भी क्रिएटिव
आजकल AI की मदद से वीडियो और फोटो इतने रियलिस्टिक बन रहे हैं कि पहली नजर में असली और नकली का फर्क समझना मुश्किल हो जाता है। लोग पहले अपनी आवाज़ और एक्टिंग के साथ वीडियो बनाते थे, लेकिन अब AI टूल्स के सहारे कंटेंट एक नए स्तर पर पहुंच चुका है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड कंटेंट लगातार ट्रेंड कर रहा है।
View this post on Instagram
कैफे में डांस करती बच्ची ने लूटा दिल
वायरल हो रहे वीडियो में एक प्यारी सी बच्ची कैफे में शानदार डांस करती दिखाई देती है। उसके स्टेप्स इतने क्लीन और प्रोफेशनल लगते हैं कि लोगों को यकीन नहीं होता कि इतनी कम उम्र का बच्चा इतना परफेक्ट डांस कैसे कर सकता है। पर ट्विस्ट ये है कि यह वीडियो पूरी तरह AI जनरेटेड है—लेकिन इतना रियल कि कई लोगों को पहली दो-तीन बार में इसका सच पता ही नहीं चला।
वीडियो ने इंस्टाग्राम पर मचाया धमाल
यह वीडियो Instagram पर sarisolstice नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लाइक्स देखकर ही समझा जा सकता है कि व्यूज़ कितने आसमान छू रहे होंगे।
लोगों के रिएक्शन भी कम दिलचस्प नहीं हैं।
एक यूज़र ने लिखा—“मुझे मजा आ रहा है कि लोग इसे रियल समझ रहे हैं!”
दूसरे ने कमेंट किया—“ये AI है? इतनी परफेक्ट कैसे हो सकती है?”
वहीं कुछ लोगों को वीडियो रियल लगा और उन्होंने कहा—“AI कभी भी असली टैलेंट को रिप्लेस नहीं कर सकता।”
डिस्क्लेमर
इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए दावों और पोस्ट्स पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
