Movie prime

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो रहे हरियाणा के साथ चुनाव? EC ने कही ये बड़ी बात  

 
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो रहे हरियाणा के साथ चुनाव? EC ने कही ये बड़ी बात  

Maharashtra Assembly Election 2024: CEC राजीव कुमार ने कहा- पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय J&K कोई फैक्टर नहीं था। इस साल 4 चुनाव के तुरंत बाद 5वां चुनाव भी है। इनमें J&K, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं।

सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है। दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है और कई त्यौहार भी आने वाले हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए की करारी हार हुई थी। 48 सीटों वाली महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी के दलों को 29 सीटों पर जीत मिली थी। एनडीए 17 सीटों पर ही सिमट गई थी।  चुनाव में महाविकास अघाडी का वोट प्रतिशत 43.7 प्रतिशत था, जबकि एनडीए का वोट प्रतिशत 43.5 प्रतिशत था। 

विधानसभा वाइज देखे तो 288 सीटों में से 154 सीटों पर महाविकास अघाडी दलों को बढ़त मिली थी।  सबसे ज्यादा कांग्रेस को 63, शिवसेना (यूबीटी) को 57 और एनसीपी (शरद) को 34 सीटों पर बढ़त मिली थी। 

एनडीए में शामिल दलों को 127 सीटों पर बढ़त मिली थी. इनमें सबसे ज्यादा बीजेपी को 80, शिवसेना (शिंदे) को 37 और अजित को 6 सीटों पर बढ़त मिली थी।