Sidhu Moose Wala Mother Pregnant: प्रेग्नेंट हैं सिद्धू मूसेवाला की मां, लोग हैरान....चाचा ने किया कन्फर्म
Feb 27, 2024, 19:25 IST

Sidhu Moose Wala Mother Pregnant: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। मूसेवाला पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। IVF की मदद से चरण कौर प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी। इस खबर को सुनने के बाद कई लोग हैरान हैं तो फैंस में खुशी है। फैंस का मानना है कि सिद्धू का पुनर्जन्म होने वाला है। मूसेवाला फैमिली ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। दिवंगत फेमस सिंगर मूसेवाला ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। सिंगर की उसी साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी। पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे सिद्धू मूसेवाला के गाने को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके निधन ने हर किसी को शॉक कर दिया था। उनकी पॉप्युलैरिटी का आलम ये था उनकी मौत के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए और खूब हिट रहे।