Movie prime

Rewa Wall Fell on Children: बड़ा हादसा! स्कूल से लौट रहे बच्चों पर गिरी दीवार, 4 की मौत 

MP के रीवा में बारिश के बीच स्कूल से लौट रहे बच्चों पर कच्चे मकान की दीवार गिर गई।
 
Rewa Wall Fell on Children: बड़ा हादसा! स्कूल से लौट रहे बच्चों पर गिरी दीवार, 4 की मौत 

Rewa Wall Fell on Children:  MP के रीवा में बारिश के बीच स्कूल से लौट रहे बच्चों पर कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसमें 8 बच्चे दब गए। इनमें 4 बच्चों अंशिका गुप्ता (5), मान्या गुप्ता (7), सिद्धार्थ गुप्ता (5) व अनुज प्रजापति की मौत हो गई। 4 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि दो नामदेव भाइयों की ये दीवार थी। उनके बीच विवाद था कि इसे कौन हटाएगा। आज हादसा हो गया। उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।

बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने बाद बच्चे अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल के बगल में स्थित एक घर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में कई बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है । 

यह हादसा  ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर निजी स्कूल के पास हुआ। मलबे में दबे चार बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इमारत बहुत जर्जर थी। तेज बारिश के कारण इसकी दीवार नमी नहीं झेल पाई।

इन बच्चों की गई जान

अंशिका गुप्ता, 5 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता
मान्या गुप्ता, 7 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता
सिद्धार्थ गुप्ता, 5 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता
अनुज प्रजापति, पिता इंद्रपाल प्रजापति
एक बच्चा और महिला घायल

रक्षा गुप्ता, 7 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता
रानी प्रजापति, पति इंद्रपाल प्रजापति 
पुराने घर की दीवार थी जर्जर

विद्यालय के पास एक अन्य घर की दीवार पुरानी होने के कारण दीवारों में नमी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर के लिए निकल रहे थे, दौरान दीवार गई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चे दब गए। हादसे के शिकार बच्चे गढ़ कस्बे के निजी स्कूल के छात्र थे।