Kolkata Doctor Murder : आज रात सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं, जानें क्या है वजह ?

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले को लेकर आम जनता में काफी आक्रोश है। ऐसे में आज रात कई शहरों में महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी।
कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में महिलाएं रात 11 बजे से 11.55 तक रैली निकालेंगी। महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर आज रीक्लेम द नाइट का आह्वान किया गया है।
बता दें कि घटना की रात को महिला जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर थी. वह अपने अन्य दो डाॅक्टर साथी के साथ थी। रात दो बजे खाना खाने के बाद वह सेमिनार हॉल में गयी थी। उसके बाद से ही उसे नहीं देखा गया था।
बाद में उसका शव बरामद हुआ. अस्पताल में जिस जगह से उसका शव मिला, वहां बाहरी लोग आसानी से नहीं आ-जा सकते हैं। इसके बावजूद वह घटना को अंजाम दिया गया था. डाॅक्टर की अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला था जिसने हड़कंप मचा दिया था।