BMW के साथ फोटो देखकर लड़की ने की शादी, सच्चाई पता चली तो..
FB पर लड़के की BMW गाड़ी के साथ फोटो देखकर लड़की ने उससे दोस्ती कर ली। लड़के ने बताया कि उसके पास BMW है और वह कनाडा में 3 लाख रुपए प्रति माह की सैलरी पर जॉब करता है।
इसके बाद दोनों ने राजी खुशी से शादी कर ली। लड़की ने सोचा था कि शादी के बाद उसका जीवन आराम से कटेगा, लेकिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए।
ग्वालियर जाकर लड़की को पता चला कि लड़के जो सारी बातें उसे कही थी सब झूठ थी। सच जानकर लड़की के पैरों तले जमीन खीसक गई। इसके कुछ दिन बाद ही लड़की वापस अपने मायके लौट गई। जहां के थाने सदर बाजार में उसने अपने साथ हुए धोखे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
जिसके बाद पुलिस ने इस विवाद को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। यहां लड़की ने काउंसलर को स्पष्ट कर दिया कि वह अब लड़के के साथ नहीं रहना चाहती। फिलहाल काउंसलर ने इस मामले में अगली तारीख दे दी है।