Movie prime

Free Travel Facility For Senior Citizen : सीनियर सिटीजन्स की हुई मौज, अब तो ट्रेन में चाहे सफर कर लो हर रोज, मिली ये बड़ी सुविधा

 
Free Travel Facility For Senior Citizen : सीनियर सिटीजन्स की हुई मौज, अब तो ट्रेन में चाहे सफर कर लो हर रोज, मिली ये बड़ी सुविधा
Free Travel Facility For Senior Citizen: सीनियर सिटीजन्स को देश भर में अनेक सुविधाएँ दी जा रही है। फिर चाहे वह पेंशन या बस में आधे टिकट की। हर राज्य में अलग अलग योजनाएं लागू की हुई है। अब इसी राह पर चलते हुए राज्य सरकार की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है। अब से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सिर्फ आधा टिकट ही लेना होगा। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को अप्रैल के महीने में लागू किया था। तभी से महाराष्ट्र में भी महिलाओं का किराया भी 50 फीसदी कम कर दिया गया था। यह महिला सम्मान योजना के तहत किया गया था। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन्स को भी इसकी सुविधा दी जा रही थी। वहीं, ट्रेन के सफर में इसमें 65 से 75 साल तक के सीनियर सिटीजन्स को फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही राज्य में 75 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए बस की सेवा मुफ्त है। इससे आम नागरिक को राहत मिलती है और वह आसानी से सफर कर सकता है। महाराष्ट्र की यदि बात करें तो उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बजट सत्र के दौरान इसका ऐलान किया था कि 75 वर्ष से अधिक के नागरिकों के लिए बस की सेवा मुफ्त हो। अब राज्य परिवहन निगम की तरफ से यह सुविधा मिल रही है। महाराष्ट्र के साथ ही हरियाणा सरकार ने भी सीनियर सिटीजन्स के लिए टिकट की कीमत को आधा कर दिया गया था। बता दें कि सीनियर सिटीजन्स के किराए में फीसदी कटौती को अप्रैल माह में लागु किया गया था। हरियाणा की बस में यात्रा करने वाले सीनियर सिटीजन्स का तभी से 50 फीसदी ही किराया लगता है। इस सुविधा का फायदा लेने के लिए हरियाणावासियों को निवास प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है। हरियाणा में पहले आधा किराया 60 साल की महिलाओं को मिलता था, लेकिन अब से यह फायदा 65 से ज्यादा उम्र के सभी सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा। इसके अलावा पंजाब और दिल्ली में महिलाओं का सफर मुफ्त है। पंजाब में महिलाओं को इसके लिए निवास प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है।