Movie prime

Foetus Inside Baby: 7 महीने का बच्चा 'प्रेग्नेंट', जानकर डॉक्टर्स का भी चकरा गया दिमाग  

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है।
 
Foetus Inside Baby: 7 महीने का बच्चा 'प्रेग्नेंट', जानकर डॉक्टर्स का भी चकरा गया दिमाग  

Foetus Inside Baby:  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक सात महीने के बच्चे के पेट में मानव भ्रूण पैदा हो गया। शिशु का अचानक पेट बढ़ने लगा तो परिजन परेशान हो गए और उसे लेकर स्वामी हिमालयन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां जांच में पता चला कि उसे पेट में भ्रूण है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर भ्रूण को निकाल दिया है। अब बच्चा पूरी तरह से ठीक है।

हालांकि इस मामले को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के मामले को फीटस-इन-फीटू कहा जाता है। यह कई लाख बच्चों में से किसी एक में ही यह बात सामने आती है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून के जॉलिग्रांट स्वामी हिमालयन मेडिकल कॉलेज के बाल सर्जन डॉक्टर संतोष सिंह मामले की जानकारी देते हुए कहा,‘7 महीने के बच्चे का पेट अचानक बढ़ने पर उसके माता-पिता यहां लेकर आए थे। 

शुरुआती जांच में हमें लगा कि बच्चे के पेट में कोई असामान्य गांठ होगा। लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो पता चला कि शिशु के पेट में भ्रूण है। इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गई और फिर तैयारी के बाद ऑपरेशन के जरिए भ्रूण को बाहर निकाला गया।

डॉ.संतोष सिंह ने बताया कि फीटस-इन-फीटू मानव भ्रूण-विकास की एक अत्यंत असामान्य घटना है। इसमें भ्रूण विकास के समय किसी अज्ञात वजह से एक भ्रूण दूसरे के अंदर विकसित होने लगता है, बिल्कुल एक परजीवी की तरह। अल्ट्रासाउंड से इसका पता मां के गर्भ में ही लगाया जा सकता है, हालांकि अधिकतर मामलों मे इसका पता जन्म के बाद ही चलता है।