अध्यात्म

Navratri 2026 : अष्टमी-नवमी पर इस तरह करें माँ की पूजा अर्चना, हर मनोकामना होगी पूरी

आइये जाने पूजा-अर्चना की पूरी विधि

Navratri 2026: नवरात्रों का यह पावन त्यौहार नौ दिनों तक चलता है, जो प्रत्येक दिन माँ दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित होता है, और हर दिन का अपना एक विशेष रंग होता है। ये रंग देवी के दिव्य गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं और आध्यात्मिक साधनाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस बार नवरात्रि (Navratri)19 मार्च को शुरू हुए हैं जो 27 मार्च को समाप्त होंगे। इस दौरान कई घरों में अष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा की जाती है वही कई घरों में नवमी की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं कि आखिर किस तरह माँ दुर्गा की पूजा की जाये जिससे माता रानी खुश होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करे।

बता दें कि सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और साफ़ कपड़े पहनें; बेहतर होगा कि आप सफ़ेद या लाल रंग के कपड़े पहनें। क्योकि इस दौरान लाल रंग बहुत ही शुभ माना जाता है।

अपने पूजा स्थल की अच्छे से साफ़ सफाई करें और वहाँ देवी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद जल से भरा हुआ एक कलश स्थापित करें, इसे आम के पत्तों से ढकें और इसके ऊपर एक नारियल रखें। कलश के गले में एक लाल मौली बाँधें।

पूजा स्थल पर लाल फूल, सिंदूर, लाल चुनरी, चंदन का लेप, फल, नारियल और मिठाइयाँ व्यवस्थित करके रखें। अगर आप इस तरह से माता रानी की पूजा अर्चना करेंगे तो इससे माता रानी खुश होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेगी।

Taza Khabar 4U Team

Taza Khabar 4u एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनसरोकार से जुड़ी हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो खासतौर पर हरियाणा राज्य की जमीनी हकीकत को सबसे पहले और सटीक तरीके से आपके सामने लाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाना है – बिना किसी दबाव और पक्षपात के। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकार, युवा संवाददाता, शोधकर्ता और डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल हैं, जो राजनीति, शिक्षा, रोजगार, अपराध, प्रशासन, और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूत और प्रमाणिक रिपोर्टिंग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button