Movie prime

New Vande Bharat Express: अब इस रंग में दिखेंगी वंदे भारत ट्रेनें, नया लुक देख दीवाने हुए लोग; देखें तस्वीरें

 
New Vande Bharat Express: अब इस रंग में दिखेंगी वंदे भारत ट्रेनें, नया लुक देख दीवाने हुए लोग; देखें तस्वीरें
New Vande Bharat Express: देशभर के कई राज्यों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। इसी बीच खबर है कि वंदे भारत अब भगवा रंग में नजर आएगी। अभी तक इसको वाइट और ब्लू कलर से डेकोरेट किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर भगवा यानी केसरिया और ग्रे किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सभी वंदे भारत ट्रेनों में केसरिया रंग का इस्तेमाल किया जाएगा। यह देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से प्रेरित है। Vande Bharat रेल मंत्री ने कही ये बातें... रेल मंत्री ने एक प्रेस वार्ता में निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है, इसे भारत में हमारे अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों ने डिजाइन किया है। इसके साथ ही वंदे भारत ट्रैन के डिज़ाइन में भी कुछ बदलाव किया जा रहे हैं। संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि के संबंध में हमें फील्ड इकाइयों से जो भी फीडबैक मिल रहा है, उसी के आधार पर ये बदलाव किया जा रहे हैं। Image रेल मंत्री ने यह भी बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में 25 सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक नई सुरक्षा सुविधा, 'एंटी क्लाइंबर्स' या एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस, जिस पर हम काम कर रहे हैं, की भी आज समीक्षा की गई। ये सभी वंदे भारत और अन्य ट्रेनों में मानक सुविधाएं होने वाली है। New Vande Bharat Express इससे पहले किराया घटाने का लिया था फैसला वहीं हाल ही में रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को बड़ी राहत दी थी। वंदे भारत ट्रेन का किराया घटाने का फैसला लिया गया है। वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों की AC चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 25% तक कम किया जाएगा। किराये में रियायत के लिए रेलवे ने जोनल रेलवे को अधिकार सौंपने का फैसला किया है रेल मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन में अधिक यात्री सफर कर सकें इसलिए यह फैसला लिया गया है। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।