Movie prime

UP Bus Accident: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा! सवारियों से भरी बस पलटी, 24 से ज्यादा यात्री थे सवार 

 
UP Bus Accident: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा! सवारियों से भरी बस पलटी, 24 से ज्यादा यात्री थे सवार 

UP Bus Accident:  उत्तर प्रदेश से इस समय एक बडी खबर निकलकर सामने आ रही है।  यहां कप्तानगंज बाजार में एक प्राइवेट बस पलटने से हादसा हो गया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह हादसा पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ, लेकिन पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री अजमेर शरीफ से बिहार जा रहे थे। घटना के आधे घंटे बाद तक भी कप्तानगंज पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।