Movie prime

School Closed: दिल्ली के इन इलाकों में आज भी बंद रहेंगे स्कूल, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 
School Closed: दिल्ली के इन इलाकों में आज भी बंद रहेंगे स्कूल, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
School Closed: देश की राजधानी दिल्ली में इस समय बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंच गया। वहीं आज बाढ़ का असर दिल्ली मेट्रो पर भी देखने को मिला है। इसी वजह से रेड लाइन यमुना पुल पर मेट्रो की स्पीड कम कर दी गई है। स्कूल को बंद रखने का निर्णय  साथ ही एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा (दक्षिण) जोन में छह स्कूल और शहादरा (उत्तर) जोन में एक स्कूल को बंद रखने का निर्णय लिया है। इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बता दें हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। सिविल लाइन्स इलाके में भी पानी घुस आया है। प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू  उधर, दिल्ली पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। दिल्ली में अभी तक यमुना का रिकॉर्ड जलस्तर 6 सितंबर, 1978 को 207.49 मीटर तक गया था। बुधवार को दोपहर एक बजे 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इन राज्यों में बारिश का अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, सरकार ने भी अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।