Petrol Price: क्या सच में 15 रुपए लीटर हो जाएगा पेट्रोल? किसानों से इसका क्या है कनेक्शन, नितिन गडकरी ने बताया ऐसा जबरदस्त प्लान
Jul 5, 2023, 22:17 IST

Petrol Price Decrease in India: आज देश में महंगाई तेज़ी से बढ़ रही है। वहीं अकेले टमाटर की खुदरा कीमतें देश के प्रमुख शहरों में 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। लेकिन हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। केंद्रीय मंत्री ने यह दावा किया है कि आने वाले समय में देश में पेट्रोल 15 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। कैसे होगा संभव? आप भी सोच रहे होंगे भला ये कैसे संभव होगा? तो आपको बता दें कि ये सभी एथेनॉल (Petrol Price Decrease in India) की मदद से होने वाला है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता भी बन जाएंगे, क्योंकि इस का सारा प्रोसेस देश का किसान ही करने वाले हैं।
एथेनॉल पर चलेंगी ये गाड़ियां इसके अलावा नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं। ये सभी गाड़ियां किसानों की और से तैयार किए एथेनॉल पर चलने वाली है। जब 60% एथेनॉल, 40% बिजली और फिर उसका एवरेज पकड़ा जाएगा तो 15 रुपए लीटर पेट्रोल का भाव पहुंच जाएगा। इम्पोर्ट होगा कम इसके आलावा 16 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट है। जो इसके आने के बाद सीधा किसानों के पास जाएगा। हाल ही में नितिन गडकरी मंगलवार को राजस्थान के प्रतापगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने 5600 करोड़ रुपए के 11 प्रोजेक्ट का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन किया था।
E20 पेट्रोल क्या है? एथेनॉल मिला पेट्रोल यानी E20 पेट्रोल एक तरह का अल्कोहल होता है, इसे स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है। इसको बनाने के लिए गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, सड़ी सब्जियां, मीठा चुकंदर, ज्वार, बांस या पराली का यूज किया जाता है। किसानों को कैसे होगा फायदा? किसानों को इससे सीधा फायदा होने वाला है क्योकि ये सारी वस्तुएं खेतों से आती हैं, यही कारण है कि गडकरी ने कहा था कि किसान ही ये ऊर्जा देंगे। इससे बनने वाले ईंधन में 80% हिस्सा पेट्रोल और 20% हिस्सा एथेनॉल का होगा। इसे ही E20 पेट्रोल कहा जाता है।
E20 पेट्रोल का प्राइस कम कैसे होगा? वर्तमान में पेट्रोल में केवल 10 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स किया जाता है, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी मात्रा बढ़ाई जाएगी। इससे E20 पेट्रोल का प्राइस कम हो जाएगा। इसका यूज सभी गाड़ियों में किया जा सकता है। सरकार ने 2025 तक देश में सभी जगह E20 पेट्रोल पंप उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।


