Mumbai Heavy Rains : मुंबई में बारिश से हाहाकार! सीएम ने की ये बड़ी अपील, स्कूल और कॉलेज बंद

Mumbai Heavy Rains : मुंबई में भारी बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी कहा है कि वे किसी को भी समुद्र तट के पास न जाने दें। शहर में भारी बारिश को देखते हुए सेना, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट पर रखा गया है।
बई में रात भर में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई में लोकल सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सुबह जारी किए गए एक बयान में कहा कि सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना है।
बीएमसी ने स्थिति को देखते हुए मुंबई नगर निकाय सीमा में आने वाले सभी बीएमसी स्कूलों, सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों के लिए दिन की छुट्टी की घोषणा की है। बयान में कहा गया है, “स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय लिया जाएगा।”
पिछले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश हुई है और मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण बेल्ट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर भर से आए दृश्यों में लोगों को कमर तक पानी में चलते हुए और मुंबई की सड़कों पर कारों की लंबी कतारें लगी हुई दिखाई दे रही हैं। शहर भर में सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। 50 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और एयरलाइनों ने यात्रियों को चेतावनी दी है