Monsoon Session: सर्वदलीय बैठक खत्म, कल से मानसून सत्र का होगा आगाज; यहां देखें सभी डिटेल्स
Jul 19, 2023, 18:03 IST

Monsoon Session: मानसून सत्र पर सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। कल से मानसून सत्र का आगाज होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों को बताया कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इस बीच खबर है कि विपक्षी दलों के नए गठबंधन 'INDIA' की पहली बैठक कल सुबह आयोजित होगी। मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना वहीं कयास भी लगाए जा रहे है कि इस बार मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमुख विपक्षी दलों ने नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। वहीं संसद का मानसून सत्र संसद भवन की नई इमारत में आयोजित हो सकता है। हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक एलान होना बाकी है। UCC बिल हो सकता है पेश लगभग एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र में 17 बैठकें होंगी। मानसून सत्र के दौरान एनडीए सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर विधेयक पेश कर सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पीएम मोदी ने भोपाल में एक रैली में यूसीसी के लिए नए सिरे से वकालत की, जिसकी विपक्ष ने आलोचना की, जिसने दावा किया कि यह ‘ध्रुवीकरण’ की रणनीति है। विपक्षी दलों का कई मुद्दों पर सरकार घेरने का प्लान सत्र के दौरान, सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश को बदलने के लिए एक विधेयक ला सकती है। अध्यादेश ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को प्रभावी ढंग से रद्द कर दिया, जिसने दिल्ली सरकार को ‘सेवाओं’ मामले पर अधिक विधायी और प्रशासनिक नियंत्रण दिया था। विपक्षी दल भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रहे हैं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।