Movie prime

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में महिला सहित 9 लोगों की मौत, कई घायल; आज अमित शाह से मिलेंगे असम के CM

 
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में महिला सहित 9 लोगों की मौत, कई घायल; आज अमित शाह से मिलेंगे असम के CM
Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। जानकारी के अनुसार, मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हैं। इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी। हालात गंभीर बने हुए हैं। मंगलवार को इस घटना के अलावा बिष्णुपुर जिले में भी हिंसा हुई। जानकारी के अनुसार यहां फौगाकचाओ इखाई गांव में कुकी समुदाय के लोग मैतेई इलाकों में बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा बलों और कुकी लोगों के बीच फायरिंग की घटना देखने को मिली। खमेनलोक इलाके में सोमवार रात भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें 9 लोगों के घायल होने की खबर है। इंटरनेट पर हिंसा के चलते राज्य में 15 जून तक रोक लगा दी गई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील भी दी गई है। आज अमित शाह से मिलेंगे असम के CM जानकारी के मुताबिक, मणिपुर हिंसा को लेकर नॉर्थ-ईस्ट को ऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सरमा शाह को मणिपुर के ताजा हालात की जानकारी देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने के लिए गृहमंत्री ने सरमा को जरूरी कदमों का फ्रेमवर्क तैयार करने काम सौंपा था। बता दें कि सरमा 10 जून को मणिपुर गए थे, इस दौरान उन्होंने राज्य के CM एन बीरेन सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। ये भी पढ़ें :  पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000! लो आ गई खुशखबरी! सरकार ने जारी किया पीएम आवास का पैसा, जानें कैसे करें चेक