Longest Day of the Year: 21 जून क्यों होता है सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात? परछाई भी छोड़ देती है साथ
Jun 21, 2023, 13:16 IST

Longest Day of the Year: उत्तरी गोलार्द्ध में बसे देशों (रूस, उत्तर अमेरिका, यूरोप, एशिया, आधा अफ्रीका) में 21 जून साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है। इस दिन सूर्य भारत के बीच से गुजरने वाली कर्क रेखा पर आ जाता है। इसके चलते सूर्य की किरणें धरती के उत्तरी गोलार्द्ध वाले हिस्से में सबसे ज्यादा समय तक रहती हैं। इस हिस्से में सूर्य की रोशनी करीब 13-14 घंटे रहती है। इस बार 21 जून को दिन 13 घंटे 34 मिनट का होगा। इस समय परछाई भी छोड़ देती है साथ ज्योतिषाचार्य व्यास का कहना है कि सालभर में 365 दिनों में से चार दिन को छोड़ कर बाकि के सभी दिन सामान्य होते हैं। इन चार दिनों में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर का दिन शामिल है। कहा जाता है कि 21 जून को सबसे लंबा दिन होता है। लेकिन खास बात यह है कि इस दिन दोपहर में एक ऐसा समय आता है जब मनुष्य और दूसरे जीवित प्राणियों का परछाई भी साथ छोड़ देती है। 14 घंटे का होता है 21 जून का दिन दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस दिन आमतौर पर सूरज जल्दी उगता है और देर से डूबता है। खास बात यह है कि दिल्ली और उत्तर भारत में 21 जून का दिन आमतौर पर 12 की बजाए 14 घंटे का होता है। एक तरफ जब आम दिनों में दिन और रात बराबर होते हैं तो ये 12-12 घंटे के होते हैं। लेकिन 21 दिसंबर के बाद रातें छोटी होने लगती हैं और दिन बड़े हो जाते हैं। 21 जून को दिन सबसे बड़ा होता है। इसके बाद दिन का समय कम होने लगता है और रातें धीरे धीरे बड़ी हो जाती हैं। इस बार आज दिल्ली में दिन 13 घंटे 58 मिनट का होगा। भारत में आज सूर्योदय 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है और सूर्यास्त 07 बजकर 21 मिनट पर होगा।