Jharkhand News: कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत; इस कारण हुआ दर्दनाक हादसा
Jul 4, 2023, 22:21 IST

Jharkhand News: झारखंड में हजारीबाग के रोमी गांव के पास NH-33 पर एक कार सड़क के किनारे स्थित कुएं में गिर गई। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक बच्ची और एक महिला शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी लोग हजारीबाग के मंडई के रहने वाले थे। सभी दरभंगा से एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में यह दर्दनाक हादसा हो गया। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।