Movie prime

Heavy Rain in India: जल विस्फोट जारी... मुसीबत भारी! 7 राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 23 लोगों की गई जान, मनाली में बारिश का 52 साल का टूटा रिकॉर्ड

 
Heavy Rain in India: जल विस्फोट जारी... मुसीबत भारी! 7 राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 23 लोगों की गई जान, मनाली में बारिश का 52 साल का टूटा रिकॉर्ड
Heavy Rain in India: देश के कई राज्यों में इस समय जोरदार बारिश जारी है। वहीं कई राज्यों में तो बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। जिनमे दिल्ली, पंजाब और हिमाचल, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटवर्ती गोवा-कर्नाटक और नगालैंड के कई इलाके शामिल है। 7 राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ से हाहाकार बता दें पिछले 24 घंटे के भीतर 7 राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बताया जा रहा है लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 23 लोगों की मौत की सुचना है।असम के धेमाजी जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में लगभग 18,000 लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। Heavy Rain in India 60 से ज्यादा गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बही इधर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत चंडीगढ़ में भारी तबाही बारिश ने मचा रही है। चारों ओर जलभराव की स्थिति है और लोगों के वाहन भी भारी बारिश के कारण जमा हुए पानी में डूब गए हैं।बता दें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी का भी जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 से ज्यादा गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं। वहीं सोलन में 9 साल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं हिमाचल में 46 घर जमींदोज हो गए मनाली में बारिश का 52 साल का टूटा रिकॉर्ड पंजाब में सतलुज दरिया के पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। बता दें मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है वहीं लेह-लद्दाख में भारी बारिश के चलते 450 साल पुराना घर गिर गया। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए रेड अलर्ट इस बीच, आईएमडी ने अगले 48 घंटों के लिए हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए रेड अलर्ट और तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है क्योंकि राज्य में भारी बारिश जारी है। आईएमडी ने राज्य में अचानक बाढ़, भूस्खलन के लिए भी अलर्ट जारी किया है। Heavy Rain in India हरियाणा में सोमवार यानि आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। ये जिले हैं शामिल
  • पंचकूला
  • अंबाला
  • यमुनानगर
  • कुरुक्षेत्र
  • कैथल
  • करनाल
  • महेंद्रगढ़
  • रेवाड़ी
  • झज्जर
  • गुरुग्राम
  • नूंह
  • पलवल
  • फरीदाबाद
  • रोहतक
  • सोनीपत
  • पानीपत
हरियाणा में यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 6 जिलों के 163 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूल रहेंगे बंद इस भारी बारिश की वजह से देशभर में कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। जिसमें वहीं हरियाणा के अंबाला और गुरुग्राम में कल स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दिल्ली में मूसलाधार बारिश की वजह से सभी स्कूलों को कल एक दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं हिमाचल में भी 11 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा यूपी के बागपत में कांवड़ यात्रा को चलते स्कूल बंद रहेंगे। उत्तराखंड के हरिद्वार में 10 से 17 जुलाई तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।